हम लोगों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्या का समाधान किया है:योगी आदित्यनाथ
लखनऊ, 4 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले दिनों मुझे भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के कार्यक्रम के दौरान राज्य के अलग-अलग जनपदों में जाने का अवसर मिला था। हमारी चिंता का विषय था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए कृषि को आधुनिक रूप से संपन्न करने में अपना सहयोग दे रहा है और उससे मुनाफा कमा रहा है लेकिन मध्य, पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह सुविधा नहीं थी। बुंदेलखंड की अपनी स्थिति थी। उनके पास जल की कमी थी। लेकिन आज अर्जुन सहायक परियोजना जैसी परियोजनाओं के पूरा होने के कारण जल की बहुत बड़ी समस्या का वहां समाधान हुआ है... हम लोगों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्या का समाधान किया है।
जब हम लोग इन क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं तो हमें देख कर खुशी है कि जिस क्षेत्र में कभी एक फसल होती थी, वहां पर 2 फसल और जहां 2 फसल अन्नदाता किसान देता था वहां 3 फसल किसान देने का काम कर रहा है।"