हरियाणा: नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर सुरक्षा कड़ी, चप्पे- चप्पे पर प्रशासन तैनात
नूंह (हरियाणा),14 जुलाई - हरियाणा के नूंह में इस साल भी 14 जुलाई यानी की आज से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा आयोजित होने जा रही है। यह यात्रा हर साल की तरह इस बार भी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। यात्रा के दौरान सैकड़ों भक्त जल अभिषेक के लिए ब्रज क्षेत्र से होकर गुजरेंगे। ऐसे में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई। ताकि यह धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक समाप्त हो सके। नूंह पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है।
#हरियाणा
# नूंह
# प्रशासन