लैंड पूलिंग पर पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान
चंडीगढ़, 22 अप्रैल- पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक आज (22 जुलाई) चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने लैंड पूलिंग नीति पर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने तय किया है कि लैंड पूलिंग के बदले में किसानों को प्लॉट का कब्जा मिलने तक सरकार सालाना एक लाख रुपये देगी। अगर इसमें देरी होती है, तो हर साल दस प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही, जब तक क्षेत्र का विकास नहीं हो जाता, किसान उस पर खेती कर सकेंगे।
#लैंड पूलिंग
# पंजाब सरकार