SIR का राजनीतिकरण किया जा रहा - चिराग पासवान
दिल्ली, 23 जुलाई - केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि SIR एक ऐसा विषय है जिसका राजनीतिकरण ज्यादा किया जा रहा है और एक गलत धारणा बनाई जा रही है। SIR के पीछे की सोच क्या है ये सभी को समझने की जरूरत है। महाराष्ट्र और दिल्ली चुनाव के बाद इन्होंने (विपक्ष) वोटर लिस्ट में हो रही धांधली को लेकर अपनी शिकायत चुनाव आयोग को दी है। अगर आपको संदेह है कि वोटर लिस्ट में धांधली हो रही है तो ये SIR के माध्यम से ही ठीक होगा।
#SIR का राजनीतिकरण किया जा रहा - चिराग पासवान