दिल्ली में लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट
नई दिल्ली, 27 जुलाई - दिल्ली में एक बार फिर यमुना नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। बीते कुछ दिनों में उत्तर भारत में हुई भारी बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अगर इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा, तो आने वाले दिनों में निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रशासन ने यमुना के किनारे बसे निचले इलाकों रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने बाढ़ संभावित इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है और राहत टीमों को तैयार रहने को कहा गया है।ट रहने का संदेश दिया।
#दिल्ली
# यमुना