गणित की दुनिया में भारत ने अपनी पहचान को और मज़बूत किया है- PM Modi
नई दिल्ली, 27 जुलाई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "21वीं सदी के भारत में आज विज्ञान एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है | कुछ दिन पहले हमारे छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में पदक जीते हैं। देवेश पंकज, संदीप कुची, देबदत्त प्रियदर्शी और उज्ज्वल केसरी, इन चारों ने भारत का नाम रोशन किया। गणित की दुनिया में भी भारत ने अपनी पहचान को और मज़बूत किया है। ऑस्ट्रेलिया में हुए अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड में हमारे छात्रों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया है।
#गणित
# दुनिया
# भारत
# PM Modi