इस मुश्किल घड़ी में अफ़ग़ानिस्तान के साथ खड़ा है भारत - प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली, 1 सितंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप और उससे हुए नुकसान पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप से हुई जान-माल की हानि से हम बेहद दुखी हैं। इस मुश्किल घड़ी में, हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत प्रभावित लोगों को हर संभव मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तैयार है।
बता दें कि रविवार आधी रात को 11:47 (स्थानीय समय) पर अफ़ग़ानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 6 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें अब तक 622 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 से ज़्यादा लोग घायल हैं।
#इस मुश्किल घड़ी में भारत अफ़ग़ानिस्तान के साथ खड़ा है - प्रधानमंत्री मोदी