भारत ने कोरिया को हराकर जीता पुरुष हॉकी एशिया कप

राजगीर (बिहार), 7 सितंबर - हॉकी एशिया कप 2025: भारत ने फाइनल में गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर 8 साल बाद ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, "हमें अपने लड़कों पर बहुत गर्व है। हमने खेल पर बेहतर नियंत्रण बनाए रखा और हम थोड़े ज़्यादा धैर्यवान भी रहे। हमने कई मौके बनाए, लेकिन हमने चार गोल दागे, जो पिछली रात के मुकाबले कहीं ज़्यादा थे। कोरिया एक अच्छी टीम है। वे गहराई से खेलते हैं, रक्षात्मक खेलते हैं। उन्हें तोड़ना मुश्किल है, लेकिन हमने मौकों का पूरा फायदा उठाया और फाइनल में 4 गोल काफी हैं।"

#भारत ने कोरिया को हराकर जीता पुरुष हॉकी एशिया कप