ट्रम्प समर्थक चार्ली किर्क की ह.त्या
वाशिंगटन, डीसी 11 सितंबर - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना यूटा के यूटा वैली विश्वविद्यालय में हुई। चार्ली यहाँ 'द अमेरिकन कमबैक टूर' कार्यक्रम के लिए आए थे।
चार्ली की हत्या पर ट्रम्प ने अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि एक सच्चे महान अमेरिकी देशभक्त चार्ली किर्क के सम्मान में, मैं रविवार शाम 6 बजे तक पूरे अमेरिका में सभी झंडों को आधा झुकाए रखने का आदेश दे रहा हूँ।
राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली टर्निंग पॉइंट यूएसए (टीपीयूएसए) नामक एक संगठन चलाते थे, जिसके तहत वे स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों को राजनीति के बारे में बताते थे। उन्हें ट्रम्प का कट्टर समर्थक भी माना जाता था। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि हमलावर कौन था और उसने ऐसा क्यों किया।
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि महान चार्ली किर्क अब इस दुनिया में नहीं हैं। अमेरिका के युवाओं को उनसे बेहतर कोई नहीं समझता था, न ही कोई उनके दिल तक पहुँच सका। हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता था और उनका बहुत सम्मान करता था, खासकर मैं। मेलानिया और मैं उनकी पत्नी एरिका और पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।