Mumbai में भारी बारिश के बीच अचानक रुक गई Mono Rail
मुंबई, 15 सितंबर - मुंबई में सोमवार सुबह से हो रही तेज बारिश के बीच वडाला इलाके में मोनोरेल सेवा में एक बड़ी दिक्कत सामने आई। सुबह करीब 7 बजे वडाला की ओर जा रही एक मोनोरेल अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, मोनोरेल में तकनीकी खराबी के कारण वह रुक गई। फायर ऑफिसर वी.एन. सांगले ने इस बात की पुष्टि की है कि सभी 17 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद अब मोनोरेल को कपलिंग (जोड़ने) के बाद बाहर निकाला जाएगा।
#Mumbai
# भारी बारिश
# Mono Rail