मुंबई में सुबह-सुबह देखा गया मौसम में बदलाव
महाराष्ट्र, 27 जुलाई - मुंबई में सुबह-सुबह मौसम में बदलाव देखा गया। भारतीय मौसम विभाग ने आज मुंबई के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें 'भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने' का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
देश के विभिन्न हिस्सों में इस समय भारी बारिश हो रही है। कई राज्यों में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर के रख दिया है।
IMD ने अपने ताजा अपडेट में महाराष्ट्र के कई शहरों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना है।
#मुंबई