मुंबई में मूसलधार बारिश से बदला शहर का नजारा, रफ्तार पर लगी ब्रेक

मुंबई, 22 जुलाई - महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश ने मानो कभी न थमने वाली मुंबई की रफ्तार को थाम दिया हो। मरीन ड्राइव, जो आमतौर पर पर्यटकों और गाड़ियों की चहल-पहल से भरा रहता है, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। समुद्र की ऊंची लहरें उठ रही हैं, हवाओं की सनसनाहट है, और सड़कें सुनसान पड़ी हैं। हालांकि, कुछ लोग इस बारिश का आनंद लेते भी नजर आए। बारिश ने एक बार फिर मुंबई की रफ्तार को धीमा कर दिया है।

#मुंबई
# मूसलधार बारिश