आज, अगर दुनिया में कोई तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, तो वह भारत है- जी. किशन रेड्डी 

मुंबई (महाराष्ट्र), 4 सितम्बर - केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने GST में सुधारों पर कहा, "GST के 4 स्लैब थे लेकिन अब इसे दो कर दिया गया है। यह इज ऑफ लिविंग, इज ऑफ डूइंग बिजनेस को ध्यान में रखते हुए किया गया है। लोगों को कल के क्रांतिकारी सुधारों से बहुत लाभ मिलेगा, इसके कारण कोयले पर भी कर कम हो गया है। आज, अगर दुनिया में कोई तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, तो वह भारत है। हम विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। भारत एक स्थिर आर्थिक स्थिति वाला देश है और आने वाले दिनों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। 

#दुनिया
# अर्थव्यवस्था
# भारत
# जी. किशन रेड्डी