देहरादून: घरों और सरकारी संपत्तियों को काफी नुकसान हुआ है:CM पुष्कर सिंह धामी
देहरादून, 16 सितंबर - उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "घरों और सरकारी संपत्तियों को काफी नुकसान हुआ है। जनजीवन प्रभावित है। बहुत सारे संपर्क मार्ग कट गए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। हमारे सभी विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह मुझसे बात की और सारी जानकारी ली। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। हम आपदा में प्रभावित लोगों की हर तरह की सहायता के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं..."
#देहरादून: