प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष के स्वास्थ्य सम्बन्धी ली जानकारी 

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिक अर्जुन खड़गे से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कांग्रेस अध्यक्ष बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें पेसमेकर लगाने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

#प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष के स्वास्थ्य सम्बन्धी ली जानकारी