मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कामाख्या मंदिर में किए दर्शन 

गुवाहाटी (असम), 4 अक्तूबर - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कामाख्या मंदिर में दर्शन किए।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "हम कल यहां रोड शो करने वाले हैं। असम और मध्य प्रदेश में व्यापार की बड़ी संभावना है। आज मैं यहां मां के दर्शन करने आया हूं। कल हम यहां के व्यापारियों से बात करेंगे कि असम और मध्य प्रदेश के बीच व्यापार और व्यवसाय का संबंध कैसे बढ़े। हम दोनों राज्यों के और संबंध मजबूत हो उस दिशा में काम करेंगे। 

#मुख्यमंत्री
# मोहन यादव
# कामाख्या मंदिर