महिला विश्व कप 2025 में आज भारत का सामना बांग्लादेश से

मुंबई, 26 अक्टूबर - महिला विश्व कप 2025 में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमों का यह लीग चरण का आखिरी मैच है। यह मैच दोपहर 3 बजे मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। भारत पहले ही न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। वहीं, बांग्लादेश सिर्फ एक मैच जीतकर बाहर हो गया है। भारत 6 में से 3 मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 30 अक्टूबर को नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में ऑस्ट्रेलिया से होगा।

#महिला विश्व कप 2025 में आज भारत का सामना बांग्लादेश से