हिमाचल प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड: 4 शहरों में 5 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

शिमला, 30 अक्तूबर - हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। पहाड़ों पर तीन नवंबर तक बारिश व बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। मगर एक नवंबर के बाद रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी।

प्रदेश के चार शहरों का तापमान पहले ही 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है, जबकि 13 शहरों में 10 डिग्री सेल्सियस से कम है। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है।

इस सीजन में शिमला का न्यूनतम तापमान भी पहली बार 9.4 डिग्री और मनाली का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। कुकुमसेरी का तापमान 0.2 डिग्री, कल्पा का 3.8 डिग्री और ताबो का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पोस्ट मानसून सीजन यानी एक से 28 नवंबर के बीच सामान्य से 177 प्रतिशत ज्यादा बादल बरस चुके हैं। इस अवधि में 24.8 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 68.7 मिलीमीटर बादल बरसे है।

बिलासपुर में सामान्य से 613% अधिक बारिश

इस दौरान बिलासपुर में सामान्य की तुलना में 613 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। अक्टूबर में बिलासपुर में 13 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 92.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

#हिमाचल प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड: 4 शहरों में 5 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा