योगी ने नहर व्यवस्था सुधार के लिए 95 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी


लखनऊ, 19 नवंबर  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ङ्क्षसचाई एवं जल संसाधन विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक में नहर व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 95 नई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की।
       उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं प्रदेश के कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों को समयबद्ध ङ्क्षसचाई उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। 
      अधिकारियों के अनुसार कुल 39453.39 लाख की लागत वाली इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर 36 हजार हेक्टेयर भूमि में ङ्क्षसचाई क्षमता पुनर्स्थापित होगी, जिससे लगभग नौ लाख किसान और ग्रामीण आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही 273 हेक्टेयर विभागीय राजकीय भूमि को संरक्षित किया जा सकेगा। 
       मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हों और गुणवत्ता पर किसी भी स्थिति में समझौता न किया जाए।
      अधिकारियों ने बैठक में बताया कि नहर पुनर्स्थापना से जुड़ी इन 95 परियोजनाओं में नहर प्रणाली के गैप्स में नहर निर्माण, हेड रेगुलेटर, क्रॉस रेगुलेटर, साइफन, फॉल तथा अन्य पक्की संरचनाओं का निर्माण शामिल है। 
 

#योगी