ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो गिरफ्तार

नई दिल्ली, 23 नवंबर - ब्राजील की संघीय पुलिस ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब तख्तापलट की कोशिश के लिए उनकी 27 साल की जेल की सजा अगले सप्ताह से शुरू होने जा रही है। 70 साल के बोल्सोनारो को गिरफ्तारी के बाद राजधानी ब्रासीलिया में पुलिस फोर्स मुख्यालय ले जाया गया। बोल्सोनारो 2019 से 2022 तक ब्राजील के राष्ट्रपति रहे हैं। 
 

#ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो गिरफ्तार