भाजपा चंडीगढ़ को हथियाना चाहती है- हरपाल सिंह चीमा 

आनंदपुर साहिब (रूपनगर), 23 नवंबर - केंद्र सरकार द्वारा संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2025 पेश किए जाने पर पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "भाजपा चंडीगढ़ को हथियाना चाहती है, चंडीगढ़ पर कब्जा करना चाहती है। चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का ही रहेगा। AAP, हमारी सरकार इसके खिलाफ डटकर लड़ाई लड़ेंगे। चंडीगढ़ को जब बनाया गया था तो वो पंजाब के गांवों को उजाड़कर बना था। लेकिन आज उस पर भाजपा कब्जा करना चाहती है। आज हम हमारे गुरु तेग बहादुर जी का 350वां बलिदान दिवस मना रहे हैं, जिन्होंने अपनी देश की अखंडता और एकता को जोड़ने के लिए शहादत दी। आज भाजपा भी हमारे देश को तोड़ना चाहती है लेकिन हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। 

#भाजपा
# चंडीगढ़
# हरपाल सिंह चीमा