चिट्टा में सम्मलित लोगों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई-  मुख्यमंत्री सुक्खू

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 16 दिसंबर - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एंटी चिट्टा वॉकथॉन जागरूकता कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई और कहा कि सभी लोग चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश चिट्टा(ड्रग्स) मुक्त बने। इसमें समाज के सभी लोग हमारे साथ हैं। इस अभियान का पहला भाग जागरुकता है, दूसरा पुलिस द्वारा छापेमारी की गई है और तीसरा हम चिट्टा(ड्रग्स) में सम्मलित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। हम युवाओं को इसके लिए जागरुक कर रहे हैं। 
 

#चिट्टा
# मुख्यमंत्री सुक्खू