आज चंडीगढ़ आएंगे अमितशाह 


चंडीगढ़, 24 दिसंबर- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, 24 दिसंबर को दोपहर में चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। पंचकूला में उनके प्रोग्राम हैं। हालांकि, वे दोपहर में चंडीगढ़ पहुंचेंगे और कुछ देर वहीं रुकेंगे। पुलिस डिपार्टमेंट ने शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। VVIP मूवमेंट और सिक्योरिटी की वजह से चंडीगढ़ की कुछ मेन सड़कों पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया है या डायवर्ट कर दिया गया है।

#मितशाह