मशहूर पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ी शिकायत दर्ज
जालंधर, 24 दिसंबर - मशहूर पंजाबी रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने पंजाब DGP से शिकायत कर हनी सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जालंधर से BJP पंजाब के को-कन्वीनर अरविंद शर्मा ने हनी सिंह के हाल ही में रिलीज हुए पंजाबी गाने "नागिन" को अश्लील बताया है और मांग की है कि उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए और इस गाने को यूट्यूब समेत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाया जाए।
#हनी सिंह

