कल प्रारंभ होगा 8वीं दिल्ली विधानसभा का चौथा सत्र - विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

दिल्ली, 4 जनवरी - दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 8वीं दिल्ली विधानसभा का चौथा सत्र कल प्रारंभ होगा, उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा और फिर 6-8 जनवरी तक सदन चलेगा। विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी, CAG की रिपोर्ट आएगी। कुल मिलाकर इस सदन में सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जनहित के सभी मुद्दों पर चर्चा होगी।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के समापन के मौके पर, पूरे देश में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, और यह उसी का एक हिस्सा है, जिसे रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया है। जब 1980 में भाजपा बनी, तो मुंबई में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में अटल जी ने घोषणा की थी कि अंधेरा छटेगा, सूरज उगेगा और कमल खिलेगा। उनकी बातें सच हुईं... हम सब आज यहां अटल जी के चरित्र और लोकतंत्र में उनके योगदान को याद करने के लिए इकट्ठा हुए हैं।
 

#कल प्रारंभ होगा 8वीं दिल्ली विधानसभा का चौथा सत्र - विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता