केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने टुसू महोत्सव में लिया हिस्सा
रांची (झारखंड), 13 जनवरी - केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने टुसू महोत्सव में हिस्सा लिया।
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा, "आज देश मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल मना रहा है, और हमारे इलाके में टुसू त्योहार मनाया जा रहा है। इन सभी त्योहारों में एक बात आम है कि फसल कटने के बाद जब अनाज के भंडार भर जाते हैं, तब ये त्योहार मनाए जाते हैं। टुसू त्योहार धान, धन और महिला सशक्तिकरण का त्योहार है। कुंवारी लड़कियां भी व्रत रखती हैं। लोकगीत और खुशियों के गीत गाए जाते हैं। ढोल-नगाड़े बजाए जाते हैं। इस पावन दिन पर हम देश की प्रगति की कामना करते हैं।
#संजय सेठ
# टुसू महोत्सव

