पर्यटन मंत्री अरविन्द शर्मा ने किया आदिबद्री में सरस्वती महोत्सव का शुभारंभ

यमुनानगर, 19 जनवरी - यमुनानगर जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल आदिबद्री में सरस्वती महोत्सव का भव्य शुभारंभ पर्यटन मंत्री अरविन्द शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत, स्थानीय लोग और पर्यटक मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक वातावरण के बीच महोत्सव की शुरुआत हुई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।

यमुनानगर के आदिबद्री में सरस्वती महोत्सव का शुभारंभ पर्यटन मंत्री अरविन्द शर्मा ने पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक सरस्वती नदी को अरब सागर तक सक्रिय करने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार अब तक सिरसा तक लगभग 400 किलोमीटर क्षेत्र में सरस्वती नदी को सक्रिय कर चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने कार्यकाल के दौरान सरस्वती नदी के पुनर्जीवन पर विशेष ध्यान दिया। अरविन्द शर्मा ने घोषणा की कि आदिबद्री को पर्यटन की दृष्टि से और मजबूत किया जाएगा तथा यहां रोपवे परियोजना पर भी जल्द काम शुरू किया जाएगा एक सप्ताह तक चलने वाले सरस्वती महोत्सव का समापन मुख्यमंत्री नायब सैनी पिहोवा में करेंगे। महोत्सव के दौरान आदिबद्री में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शामिल हुए।
 

#पर्यटन मंत्री अरविन्द शर्मा ने किया आदिबद्री में सरस्वती महोत्सव का शुभारंभ