महाराष्ट्र के ग्रामीण भागों में लोगों को महायुती पर पूर्ण विश्वास - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
मुंबई, 9 फरवरी - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज महाराष्ट्र में जिला पंचायत के चुनाव हुए, 12 जिला पंचायतों के चुनाव में 12 जगह महायुती को सत्ता मिलेगी और फिर एक बार भाजपा ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिली है। पंचायत समिति में भी भाजपा वापस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। 2017 में जहां हमें 284 सीटें मिली थी, इस बार वहां 410 सीटें मिली है और कुल तहसील पंचायत समिति में 125 में से तकरीबन 105 जगह पर महायुती के सभापित बनेंगे, हमें पूर्ण बहुमत मिला है। इस प्रकार महाराष्ट्र के ग्रामीण भागों में लोगों ने महायुती पर पूर्ण विश्वास जताया है। मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा कि अमूमन जो RSS प्रमुख बयान देते हैं, उसके ऊपर हम अपना मत व्यक्त नहीं करते क्योंकि हमारा मानना है कि वे जो कहते हैं, वह एक प्रकार से दिशादर्शक होता है, और उस पर आगे टिप्पणी करना हमारी प्रथा नहीं है।

