वडोदरा में स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली
वडोदरा, गुजरात, 16 फरवरी - कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस जांच जारी है।
DCP एंड्रयू मेकवान ने कहा, "हमारे जोन के 3 स्कूलों में ये थ्रेट मेल मिला है जिसकी जांच चल रही है। हमारी टीमें स्कूल में है। सभी स्कूलों की जांच चल रही है। अभी तक हमें कुछ भी नहीं मिला है। मेल में खालिस्तान की बात की गई है, मेल के सोर्स की जांच चल रही है। साइबर टीम काम कर रही है।
#वडोदरा
# स्कूलों

