फोर्ट एरिया में एक रेस्टोरेंट में लगी आग 

मुंबई, 1 मार्च - फोर्ट एरिया में एक रेस्टोरेंट में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी यू.के. भगत ने कहा, "आग को लगभग बुझा दिया गया है, कूलिंग का काम चल रहा है। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारण की जांच की जाएगी...4 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। 
 

#फोर्ट एरिया
# रेस्टोरेंट
# आग