भाजपा-एनडीए देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रही काम - पीएम मोदी
एर्नाकुलम (केरल), 11 मार्च - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ भाजपा-एनडीए देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और लेफ्ट के लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाने में ही जुटे रहते हैं। कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों ने मिलकर सरकारें चलाई हैं। इन्होंने देश को विदेशों पर ज्यादा से ज्यादा निर्भर ही बनाया है। आज ये लोग मिलकर अफवाहें फैलाने में जुटे हैं। आज युद्ध के समय, इस समय में भी कांग्रेस-लेफ्ट और उसका इकोसिस्टम देश में भय पैदा करने में पूरी ताकत खपा रहे हैं। मैं देश से कहूंगा कि कांग्रेस-लेफ्ट द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान रहें, सतर्क रहें।
#भाजपा-एनडीए देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रही काम - पीएम मोदी

