हमारे देश की विदेश नीति पर भी विचार किया जाना चाहिए - दीपेंद्र हुड्डा

दिल्ली, 10 मार्च - कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिस तरह से हम LPG सिलेंडर की कमी और तेल की कीमतों में तेज़ी की संभावना का सामना कर रहे हैं, हमारे देश की विदेश नीति पर भी विचार किया जाना चाहिए। जो देश तेल कहां से खरीदेगा, रूस से नहीं वेनेजुएला और अमेरिका से तेल खरीदेगा, अगर यह फैसला वॉशिंगटन DC से ट्रम्प लेते हैं और हमारे प्रधानमंत्री नहीं तो देशवासी पूछ रहे हैं कि देश के हितों की रक्षा कौन करेगा? इस पर प्रश्नचिह्न है कि हमारे हितों की रक्षा कौन करेगा।

#हमारे देश की विदेश नीति पर भी विचार किया जाना चाहिए - दीपेंद्र हुड्डा