92 साल की उम्र में सिंगर आशा भोसले का निधन, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुंबई, 12 अप्रैल - बॉलीवुड की फेमस सिंगर आशा भोसले को शनिवार को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद आज सिंगर का निधन हो गया है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। आशा ताई की उम्र 92 साल थी। उन्होंने हिंदी, बंगाली, मराठी समेत कई भाषाओं में 1200 हजार से ज्याद हिट गानों को अपनी आवाज दी है।

बता दें कि बीती रात आशा भोसले की तबीयत पर पोती जनाई भोसले का ने जानकारी शेयर की थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि आशा ताई के सीने में इंफेक्शन हो गया है। पोती ने लिखा-'मेरी दादी आशा भोसले को कमजोरी के कारण और सीने में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हम आप सभी से प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही आगे की अपडेट शेयर करेंगे।

आशा भोसले भारतीय संगीत इतिहास की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक हैं। सात दशकों से अधिक के शानदार करियर में उन्होंने लगभग हर भाषाओं और शैलियों में हजारों गाने गाकर दर्शकों का दिल जीता हैं। उन्होंने आर. डी. बर्मन जैसे दिग्गज म्यूजिशियन और सिंगर के साथ मिलकर कई सदाबहार गाने दिए हैं।

 
#आशा भोसले