कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के भतीजे कृष भगत IPL के लिए चुने गए, परिवार में खुशी का माहौल
जालंधर, 16 अप्रैल (गौरव) - पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर की जगह 21 साल के कृष भगत को साइन करने की घोषणा की है। दाएं हाथ के मीडियम पेस बॉलर कृष भगत 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर MI में शामिल हुए। IPL के लिए उनके चुने जाने पर परिवार में काफी उत्साह है। परिवार की मीडिया से बात करते हुए कृष की मां मनु ने बताया कि उनके बेटे ने 5 साल की उम्र में एकेडमी में खेलना शुरू कर दिया था। मां ने बताया कि उनके बेटे का नाम दो साल से IPL में आ रहा था, लेकिन उसका सिलेक्शन नहीं हो पा रहा था। इस साल आखिरकार उनके बेटे का IPL के लिए सिलेक्शन हो गया।
#कैबिनेट मंत्री
# मोहिंदर भगत
# कृष भगत
# IPL

