मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त श्री दमदमा साहिब में टेका माथा
तलवंडी साबो 8 मई, (रणजीत सिंह राजू/रवजोत सिंह राही)- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान संशोधन एक्ट पास होने के बाद धन्यवाद यात्रा करने के बाद आज तलवंडी साबो पहुंचे। वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी पत्नी के साथ सिख समुदाय के चौथे तख्त तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेका।
तख्त साहिब में माथा टेकने के बाद मुख्यमंत्री ने कुछ देर कीर्तन सुना।
#Bhagwant Mann
# Takht Sri Damdama Sahib

