पंजाब में BJP की नफरत की राजनीति नहीं चलेगी : भगवंत मान

 

बठिंडा, 8 मई (अमृतपाल सिंह ) - शुकराना यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कुछ पार्टियां पंजाब का भाईचारा तोड़ना चाहती हैं और लोगों को आपस में लड़ाकर अपनी पॉलिटिक्स चमकाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनका काम करने का यही तरीका है, पहले लोगों को लड़ाओ, फिर एक तरफ खड़े होकर वोट पाने के लिए दूसरे को डराओ-धमकाओ।

BJP पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में BJP की सरकार बनने के बाद लोगों के घरों में आग लगाई जा रही है और यही उनका काम करने का तरीका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी तरफ कुछ नेता कह रहे हैं कि भगवंत मान पर देशद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा, “जाखड़ साब, आप समझदार हैं, आप कांग्रेस से BJP में आए हैं, लेकिन जिन्होंने 52 साल तक नागपुर में RSS ऑफिस पर तिरंगा नहीं फहराया, वे आज हमें देशभक्ति का सर्टिफिकेट दे रहे हैं।”

#बठिंडा