कोलकाता पहुंचे अमित शाह
कोलकत्ता , 8 मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच गए हैं। वे आज शाम होने वाली विधायक दल की बैठक में शिरकत करेंगे। कोलकाता पहुंचने के बाद अमित शाह ने पहले दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे कोलकाता के एक होटल में होने वाली भाजपा की अहम बैठक के लिए रवाना हो गए। खास बात ये है कि अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी एक ही गाड़ी से होटल पहुंचे। साथ ही जब अमित शाह के कोलकाता पहुंचने पर शुभेंदु अधिकारी समेत अन्य भाजपा नेता उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे तो उस दौरान शाह ने शुभेंदु से मुलाकात के समय उनकी पीठ भी थपथपाई थी।
#कोलकाता
#अमित शाह

