RCB vs KKR : कोलकाता ने आरसीबी को दिया 193 रन का लक्ष्य

रायपुर :अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय और रिंकू सिंह की 49 रनों की दमदार पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 193 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 192 रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए भुवनेश्वर, हेजलवुड और रसिख सलाम ने एक-एक विकेट लिया।

#RCB vs KKR