जालंधर में तेज गर्मी के बाद छाए काले बादल 


जालंधर, 13 मई (दविंदर)- जालंधर में तेज गर्मी के बाद मौसम बदल गया है। शाम को काले बादल छाए रहे और 50 से 60 kmph की स्पीड से हवाएं चलीं। हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली है।
कई इलाकों में बिजली कट गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी जारी की थी।

#जालंधर