Dhar Bhojshala: आज आ सकता है भोजशाला का फैसला, 6 अप्रैल से 12 मई तक चली थी सुनवाई

 

नई दिल्ली , 15 मई धार भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ आज अहम फैसला सुना सकती है। 13 वर्षों से लंबित मामले में हिंदू, मुस्लिम और जैन पक्षों ने अपने-अपने दावे रखे। एएसआई की 98 दिन की सर्वे रिपोर्ट में परमारकालीन संरचना और पुरातात्विक अवशेषों का उल्लेख किया गया है।

धार भोजशाला मंदिर है या मस्जिद, यह आज तय होने की संभावना है। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में इस मामले में पांच जनहित याचिकाएं सुनीं। 24 दिन तक सभी पक्षों ने अपने अपने अपने तर्क रखे और दो दिन पहले कोर्ट से अंतिम सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज फैसला सुनाया जा सकता है। 

कोर्ट में इस साल 6 अप्रैल से इस मामले में सुनवाई हुई थी, जो 12 मई  तक चली। न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी यह फैसला सुनाएंगे। इसके बाद तय होगा कि भोजशाला मंदिर है या मस्जिद।
 

#Dhar Bhojshala