RR vs SRH : वैभव ने तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड
मुल्लांपुर: 27 मई वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में आक्रामक प्रदर्शन करते हुए क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ दिया। वह एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से हो रही है। इस अहम मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। बिहार के इस विस्फोटक बल्लेबाज के पास टी20 क्रिकेट के महान बल्लेबाज क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
#RR vs SRH

