केरल के पूर्व CM पिनराई विजयन के घर पहुंची ED टीम पर पथराव, रेड पर भड़के कार्यकर्ता


तिरुवनंतपुरम , 27 मई केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के कन्नूर स्थित आवास पर ईडी की कार्रवाई के दौरान बड़ा हंगामा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी टीम के पहुंचने पर सीपीएम कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और उन पर पथराव भी किया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

#केरल
#पिनराई विजयन