बांग्लादेश में भीषण सड़क हादसा: लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत; 10 घायल 


ढाका , 25 मई - बांग्लादेश में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि एक लोहे की छड़ों से लदे ट्रक के पलटने से यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, मरने वालों में शामिल सभी लोग ट्रक में छड़ों के ऊपर बैठकर यात्रा कर रहे थे। 

#बांग्लादेश