तेल कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ पंजाब सरकार अपने सिर ले, पेट्रोल-डीजल पर प्रदेश टैक्स घटाए : भाजपा
चंडीगढ़, 25 मई तेल की बढ़ी हुई कीमतों का पंजाब के लोगों पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए जिस प्रकार 27 मार्च 2026 को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा 10 रुपये प्रति लीटर टैक्स घटाकर तेल की बढ़ी कीमतों का बोझ अपने सिर लिया गया था, उसी प्रकार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी पेट्रोल और डीजल पर बढ़े 3 रुपये प्रति लीटर के बोझ को राज्य करों में कटौती करके अपने सिर लेना चाहिए, ताकि बुवाई के इस महत्वपूर्ण समय के दौरान किसानों सहित आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।
यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पंजाब विजय सांपला के ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
सांपला ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और अन्य अंतरराष्ट्रीय कारणों के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अप्रैल 2022 से 14 मई 2026 तक लगभग सवा चार वर्ष तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई।

