राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल
शिमला, 25 मई भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में लोक भवन में माननीय राज्यपाल शिव कविंद्र गुप्ता से मिला। प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित एवं प्रशासनिक विषयों को राज्यपाल के समक्ष रखा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, जिलाध्यक्ष केशव चौहान, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर एवं कुसुम सदरेट, कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता गणेश दत्त, मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक कर्ण नंदा, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देष्टा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष गुरमीत सिंह, जगदीश चंद शर्मा, अंशुल बंसल, किरण बाबा, प्यार सिंह, सुदीप महाजन एवं रूपा शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

