नीतीश कुमार ने सौंपा राज्यपाल को अपना इस्तीफा, सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री
पटना :दो बार डिप्टी सीएम रहे सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, अब तक उनके नाम के आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन भाजपा के विश्वस सूत्रों की मानें तो सम्राट चौधरी ही बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा कार्यालय में सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। नीतीश कुमार भी सम्राट चौधरी ही मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। कहा जा रहा है कि भाजपा आलाकमान ने नीतीश कुमार के कहने पर ही सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगाई।
Bihar : सीएम नीतीश कुमार ने दिया अपना इस्तीफा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सैयद अता हसनैन को सौंप दिया। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भी हैं। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। करीब छह मिनट तक बातचीत के नीतीश कुमार लोकभवन से बाहर निकले। नीतीश कुमार हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।
लोक भवन पहुंचे नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना इस्तीफा देने के लिए लोक भवन पहुंच गए हैं। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भी पहुंचे। कुछ ही देर में वह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इससे पहले सीएम हाउस से नितिन नवीन, सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान से निकले। यहां पर सभी नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार से बातचीत की।
नितिन नवीन के साथ सम्राट चौधरी पहुंचे सीएम हाउस
कुछ देर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना इस्तीफा देने के लिए राजभवन जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ सीएम हाउस पहुंचे हैं।

