CG के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी रहस्यमयी बाघिन, खत्म होती 'टाइगर लैंड' में फिर जागी नई उम्मीद
रायपुर: छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में इस साल जनवरी में एक ऐसी बाघिन दिखाई दी है, जिसने वन्यजीव विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। करीब 4 साल की इस बाघिन का कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं है। पड़ोसी राज्यों के किसी भी कैमरा ट्रैप में इसकी यात्रा की कोई तस्वीर दर्ज नहीं हुई।
हैरान करने वाली बात यह है कि इस बाघिन की धारियों का पैटर्न भारतीय वन्यजीव संस्थान के नेशनल टाइगर डेटाबेस से भी मैच नहीं हुआ है। जबलपुर की नानाजी देशमुख वेटरनरी साइंस यूनिवर्सिटी की फॉरेंसिक लैब में इसके मल के सैंपल की जांच से यह पुष्टि हुई है कि यह एक बाघिन ही है।
#उदंती-सीतानदी टाइगर

