राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी
जयपुर, 27 मई राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। राज्य के कई जिलों में पारा चढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो से तीन दिनों तक भीषण गर्मी और गर्म रातों की स्थिति के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। कोटा में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सिरोही में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) जयपुर ने अगले दो से तीन दिनों तक भीषण गर्मी और गर्म रातों की स्थिति के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। विभाग ने बताया कि राज्य के बड़े हिस्सों में चल रही भीषण लू की स्थिति 28 मई तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। बीकानेर, कोटा और शेखावाटी संभाग के कुछ इलाकों में तापमान और बढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

