भतीजे ने चाचा को मारी गोली 


- भतीजा  ने घायल चाचा को कार में बिठाकर भागा
लालरू, 17 (गुरमीत सिंह) लालरू के गांव घोलू माजरा में एक भतीजे द्वारा अपने चाचा को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद भतीजा साहिल अपने घायल चाचा को सफारी कार में लेकर भाग गया।
लालरू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान राहुल मलिक के रूप में हुई है, जो SBP हाउसिंग सोसायटी डेराबस्सी का रहने वाला है। राहुल मलिक और उसका भतीजा पानीपत के रहने वाले हैं। साहिल ने शाम करीब 7 बजे घोलू माजरा में सुरक्षा एन्क्लेव कॉलोनी में राहुल मलिक के ऑफिस पर गोलियां चलाईं।
लालरू थाना चीफ योगेश कुमार और लेहली चौकी इंचार्ज SI गुरविंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि साहिल अपने चाचा को लेकर अंबाला की तरफ भागा था। 

#लालरू पुलिस