कोटा पहुंचे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे मुलाकात
कोटा, राजस्थान 17 जून कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोटा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों से मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि लगातार बढ़ते पेपर लीक के मामले में राहुल छात्रों से मुलाकात करेंगे। कोटा देशभर में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाता है। राहुल गांधी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
#कोटा पहुंचे

